एक टीचर ने पहली क्लास को सिखाया लाख तक के पाहड़े लिखने के नए तरीके, जाने क्या है तरीका
हेलो दोस्तों, स्वागत है आपका mtola.in में। मैं मिथिलेश मल्होत्रा आपको आज बताने जा रहा हूं। कुछ खास तरीको से पहाड़े लिखने के नए तरकीब को, जिसमें आप देखेंगे कि केवल गिनती से इस नए तरीके के पहाड़े को कैसे लिखा जा सकता है। इस पहाड़े को लिखने के लिए आपको गुणा और भाग करने की आवश्यकता नहीं है, केवल इस पहाड़े को लिखने के लिए मात्र आपको गिनती की आवश्यकता है। इसे लिखना सीखने के लिए, मात्र बच्चो को 100 तक की गिनती आनी आवश्यक है, तब जा के वो इस पहाड़े को लिख सकते है।
ऐसा मैं इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि मैं ट्विटर (X) पर, एक टीचर को मात्र गिनती के सहायता से पहड़ा लिखते हुए देखा, जिसे सीखने के लिए बच्चो को मात्र 01 से 100 तक की गिनती की आवश्यकता होगी। इस गिनती के सहारे इस टीचर ने पहले क्लास के छात्रों को हजारों तक के पहाड़े लिखने की नई तरकीब बता दी।

काश ऐसा टीचर मुझे पहली क्लास में मिल गया होता तो मैं क्लास में इतने डंडे नहीं खाया होता। मुझे इतने डंडे इस लिए खाने पड़े क्योंकि मैं छोटे में इस तरकीब को सीख नही पाया था। अगर मैं इस तरकीब को छोट में ही सिख गया होता तो मैं भी अपने क्लास में अव्वल नंबर पर आता।
हालांकि मेरा गणित तो बचपन से ही अच्छा था, पर पूरे पहाड़े आज तक नहीं आए। पर अब इस वीडियो को देखने के बाद मैं भी लाखों- करोड़ तक इस पहाड़े को लिख सकता हूं। बिना किसी गुना -भाग किए।
Table of Contents
पहाड़े लिखने का क्या है नया तरीका
इस पहाड़े को लिखने के लिए आपको ज्यादा कुछ करना नहीं पड़ेगा, बस आपको एक से लेकर सौ तक की गिनती लिखना सीखना होगा और उसके बाद आराम से आप लिख सकते है हजारों तक के पहाड़े। वैसे मैं थोड़ा सा इसका स्ट्रक्चर समझाने की कोशिश करता हु आपको अपने शब्दो में। जैसे
नय तरीके के पहाड़े लिखने के लिए आप एक से दस तक के गिनती को लिखे, ये हो गए आपके एक के पहाड़े।
और दो के पहाड़े लिखने के लिए आप पहले दो (2) लिखे, उसके बाद, एक के पहाड़े में दूसरे नंबर पे 2 को 3 गिने, उसके बाद दो के पहाड़े में से दूसरे स्थान पे 4 गिन के उसे 4 लिखे। उसके बाद ऐसे ही आगे बढे और 1 के पहाड़े में तीसरे स्थान पे रखे संख्या को 5 गिने और उसके बाद दो के पहाड़े में तीसरे स्थान पे 6 गिने और उसे लिखे… ऐसे ही इसे 20 तक ले जाए। और उसके बाद 3 के पहाड़े लिख सकते है।
अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है, तो कोई बात नही। मैं आपके लिए इस वीडियो को इस पोस्ट में ज्वाइन कर देता हूं। जिसे आप देखकर आप इसे लिखना सीख सकते है।
Social Media Video
Social Media Comments
इस पहाड़े को लिखने के तरीको को देखकर सोशल मीडिया पर कुछ रोचक कमेंट, हमें देखने को मिले, जिनको हम आपके साथ साझा करना चाहते हैं देखिए किसने क्या-क्या कमेंट किया है –
धमेंद्र चौधरी बोल रहे है – “छोटो बच्चों के लिए यह trick अच्छा है”
सरकारी मास्टर BSTC धारी एकाउंट होल्डर ने लिखा – “इतनी मेहनत क्यों 4/4 जोड़ देते 😛 वैसे 17 का पहाड़ा ऐसे कब तक लिखा जायेगा”
तब इसके रिप्लाई में रौनक चौधरी जी ने लिख “Ye table 1st or 2nd class walo ki ruchi bnane ke liy h bs😅”
- Garmi Ka Best ilaj: Watermelon Ke 5 Cool Tarike Jo Rakhenge Aapko Fresh! 🍉❄️
- Ghibli AI Image के द्वारा क्या आपका चेहरा चोरी हो रहा है? घिबली स्टाइल AI और फेशियल रिकॉग्निशन का खतरा
- टॉप 10 टू-व्हीलर फरवरी 2025-स्प्लेंडर, एक्टिवा, जुपिटर, पल्सर, क्लासिक का जलवा
- होली में कभी ना करें ये गलती, नहीं तो घर में लगे पौधे जाएंगे सूख, जानिए रंगों से पौधे को बचाने की टिप्स
- Saffron Farming: नौकरी छोड़ घर पर केसर उगा कर कमा रहे करोड़ों, जानिए इस पति-पत्नी की सफलता की कहानी
निष्कर्ष
इस कॉमेंट को पढ़कर आपको क्या लगता है कि यह संभव है कि हम लाख तक के पहाड़े ऐसे लिख सकते हैं या नहीं लिख सकते इस नये पहाड़े लिखने के तकनीक से। क्योंकि मेरे ख्याल से तो लाख तक के पहाड़े नहीं लिख सकते हैं इस नई तकनीक से। क्योंकि यह बहुत बड़ी गिनती हो जाएगी लिखते – लिखते। जो की छोटे बच्चे पूरे नहीं कर पाएंगे और इसे लिखने के लिए बहुत काफी ज्यादा समय भी लगने वाला है। इससे बढ़िया आप पहाड़े को गुना और जोड़ की सहायता से लिख सकते हैं जो की एक सुगम और सहज उपाय है पहाड़े लिखने के लिए।