Saffron Farming: नौकरी छोड़ घर पर केसर उगाकर कमा रहे करोड़ों, जानिए इस पति-पत्नी की सफलता की कहानी

एक दंपत्ति ने सरकारी नौकरी छोड़कर केसर की खेती शुरू की और आज करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। उनकी कहानी कई किसानों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

दिव्या और अक्षय ने केसर की खेती शुरू करने से पहले दो साल कश्मीर में प्रशिक्षण लिया।

उन्होंने केसर उगाने की बारीकियां सीखकर नागपुर में अपने घर के एक कमरे में खेती करने का फैसला किया। 

 पारंपरिक खेती के विपरीत, इस जोड़ी ने 'एरोपोनिक' तकनीक अपनाई, इस विधि में मिट्टी की जरूरत नहीं होती, और पौधे पोषक तत्वों को हवा से प्राप्त करते हैं।  

नागपुर के गर्म मौसम में उन्होंने कश्मीर जैसा वातावरण तैयार किया, केसर के बीजों को 8 महीने स्लीप मोड में रखा जाता है, ताकि वे पोषक तत्वों को अवशोषित कर सकें।

दंपत्ति ने 450 स्क्वायर फीट की जगह में केसर उगाना शुरू किया।  

वे साल में 4 महीने फसल उगाते हैं और 2024 में 45 किलो केसर का उत्पादन किया, उनकी सालाना कमाई 2.5 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।  

सिर्फ केसर बेचने तक सीमित न रहकर, ये जोड़ी ट्रेनिंग और फ्रेंचाइजी मॉडल से अपना बिजनेस बढ़ा रही है। 

 इस दंपत्ति ने नौकरी छोड़कर नई तकनीक और सही रणनीति से सफलता हासिल की।  

इनकी कहानी कृषि क्षेत्र में नए अवसरों की ओर संकेत करती है और अन्य किसानों को प्रेरित करती है।

तो क्यों न आप भी नई तकनीकों के साथ खेती में अपनी सफलता की कहानी लिखें!