कब और किस महीने में उगाएं कौन सी Vegetable? भरपूर मात्रा में होगी उत्पादन, जाने जनवरी से दिसंबर तक की पूरा लिस्ट

Spread the love

कब और किस महीने में उगाएं कौन सी Vegetable? भरपूर मात्रा में होगी उत्पादन, जाने जनवरी से दिसंबर तक की पूरा लिस्ट , vegetable names in Hindi, vegetable list, list of vegetables

कब कौन सी सब्‍जी उगाई जाए महीने के अनुसार, इसे लेकर अक्‍सर लोग कंफ्यूजन रहते है | जिस परेसानी को mTola.in ने समझ कर, आपको अपनी भासा में बताने जा रहा है, कि कैसे और किस महीने में, किस सब्जी को लगाना सही रहेगा |

आज हम, आप सब को इस कंफ्यूजन को दूर ही कर देते हैं| और आपको बताते हैं कि कौन से महीने में कौन सी सब्‍जी उगाएं जो किचन गार्डन में सही रहेगी हर मौसम के अनुसार|

ezgif 11c4ba58575ddf KB
कब और किस महीने में उगाएं कौन सी सब्जी

Table of Contents

किचन गार्डन में सही समय पर सब्जियां (Vegetable) उगाएं, और पाएं भरपूर उत्पादन

किचन गार्डन बनाने का शौक रखने वाले लोग अक्सर यह सोचते हैं कि किस महीने में कौन सी सब्जी उगाई जाए, ताकि उन्हें अच्छा उत्पादन मिल सके।

यह जानना बहुत जरूरी है कि हर सब्जी का अपना एक मौसम (सीजन) होता है। अगर सही समय पर सही सब्जी उगाई जाए, तो न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि सब्जियां भी ताजा और स्वादिष्ट होती हैं।

आइए जानते हैं कि कौन से महीने में कौन सी सब्जी उगाना सही रहेगा या कहेंगे सब्जी की खेती pdf की सम्पूर्ण जानकारी आपको यहीं हिंदी में प्राप्त करवाएंगे।

महीने के हिसाब से सब्जियों की लिस्ट | Monthly Vegetable List

आप जानते हैं कि हमारे शरीर के लिए हरी सब्जियाँ कितनी आवश्यक हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को सही रखती हैं और हम पूरी तरह से स्वस्थ रहते हैं।

इसी कारण से हमें ताजा सब्जियाँ खाने की आवश्यकता होती है। जिसे ध्यान में रखते हुए हम बाजार से ताजा सब्जियाँ लाते हैं, जो वास्तव में ताजा नहीं होतीं।

इसलिए हम अपने ही घर पर (छत पर या बालकनी में) अपने हाथों से खाने वाली छोटी-छोटी सब्जियों के पौधे लगा सकते हैं, जिससे हम महीने के अंदर ही इसका लाभ ले सकते हैं।

जिसे हमने नीचे हर महीने के हिसाब से बताया है कि कौन सी सब्जी किस महीने सही रूप से और बिना खराब हुए उगाई जा सकती है।

महीने के हिसाब से सब्जि उगानें की लिस्ट

चलिए जानते हैं किस महीने में कौन सी खेती काम लायक है

  • जनवरी: इस महीने में ठंड का मौसम होता है, जो कुछ सब्जियों के लिए बिल्कुल सही होता है।
    जनवरी के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable: बैंगन, मिर्च, गाजर, मूली, पालक, टमाटर, शलगम।
  • फरवरी: फरवरी का महीना भी ठंड का होता है, लेकिन धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगता है।
    फरवरी के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable : मूली, गाजर, पालक, धनिया, टमाटर, बीन्स, लौकी।
  • मार्च: मार्च में गर्मी लगभाग ठीक-ठाक शुरू हो जाती है, इसलिए गर्मियों की सब्जियां उगाने का यह सही समय होता है।
    मार्च के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable : लौकी, तोरई, तरबूज, ककड़ी, करेला।
  • अप्रैल: अप्रैल में गर्मी काफ़ी बढ़ जाती है, इसलिए ग्रीष्मकालीन सब्जियों (Summer Vegetables) की बुवाई के लिए यह सही समय है।
    अप्रैल के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable : लौकी, ककड़ी, करेला, तोरई, तरबूज, टिंडा।
  • मई: मई में तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए गर्मी सहन करने वाली सब्जियां लगाए जाने चाहिए।
    मई के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable : लौकी, ककड़ी, करेला, तोरई, टिंडा।
  • जून: जून में मानसून की शुरुआत होती है, जो कुछ सब्जियों के लिए उपयुक्त होता है।
    जून के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable : भिंडी, लौकी, करेला, तोरई, तरबूज।
  • जुलाई: जुलाई में बारिश का मौसम होता है, जो कुछ सब्जियों के लिए बहुत अच्छा होता है। पर इस समय में हमारे लगाए पौधे करीबन 21 दिन के हो जाने चाहिए, वरना बारिश के कारण ये पौधे गल भी सकते हैं।
    जुलाई के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable : भिंडी, तोरई, लौकी, तरबूज, खीरा, करेला, पालक।
  • अगस्त: अगस्त में बारिश का मौसम जारी रहता है, इसलिए कुछ विशेष सब्जियां उगाएं। पर इसमें भी ध्यान रखें कि इसमें पानी न लग पाए और हमारा पानी सिर्फ नमी के लिए ही उपयोग हो।
    अगस्त के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable : पालक, मूली, गाजर, मेथी, धनिया, चौलाई।
  • सितंबर: सितंबर में मौसम ठंडा होने लगता है, जो कुछ सब्जियों के लिए उपयुक्त मौसम होता है|
    सितंबर के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable : आलू, टमाटर, गोभी, मटर, मूली, गाजर, धनिया।
  • अक्टूबर: अक्टूबर में ठंडक बढ़ जाती है, जो कुछ सब्जियों के लिए बहुत अच्छा वातवरण होता है।
    अक्टूबर के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable : गोभी, मूली, गाजर, पालक, धनिया, ब्रोकली।
  • नवंबर: नवंबर में ठंड और अधिक बढ़ जाती है, जो कुछ सब्जियों के लिए उपयुक्त होता है।
    नवंबर के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable : मटर, गोभी, गाजर, धनिया, ब्रोकली, पालक।
  • दिसंबर: दिसंबर में भी ठंड का मौसम होता है, जो कुछ सब्जियों के लिए बिल्कुल सही मौसम होता है।
    दिसंबर के महीने में उगाएं जाने वेले Vegetable : टमाटर, बैंगन, गोभी, गाजर, पालक, मटर।

किचन गार्डनीग करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स | Important Tips for Balcony Vegetable Gardening

  • सही समय पर बुवाई करें: हर सब्जी का अपना मौसम होता है, उसी के अनुसार बुवाई करें।
  • जैविक खाद का उपयोग करें: केमिकल फर्टिलाइजर की जगह जैविक खाद का इस्तेमाल करें। जिससे आपके शरीर में इम्यूनिटी की कभी कमी नहीं होगी क्योंकि आप केमिकल-फ्री सब्जियाँ खाएँगे।
  • नियमित पानी दें: पौधों को समय-समय पर पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी न डालें। क्योंकि पौधा ज्यादा पानी में गल जाते हैं।
  • रोग और कीटों से बचाएं: नीम का तेल या जैविक कीटनाशक का उपयोग करें।
  • धूप और छांव का ध्यान रखें: कुछ पौधों को ज्यादा धूप चाहिए, तो कुछ को कम।

किचन गार्डनीग के फायदे | Profit of Balcony Vegetable Gardening

  • शुद्ध और ताजा सब्जियां: घर पर उगाई गई सब्जिओ में केमिकल्स नहीं होती हैं।
  • पैसे की बचत: रोजमर्रा की सब्जियों पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकता है।
  • मनोरंजन और तनाव कम करना: गार्डनिंग एक अच्छा शौक है, जो तनाव कम करता है।
  • पर्यावरण को फायदा: पौधे लगाने से हवा शुद्ध होती है और पर्यावरण को फायदा मिलता है।

बारहमासी सब्जी कौन सी है? | Which are Yearly Vegetable?

बारहमासी सब्जियां वे होती हैं जिन्हें साल के किसी भी महीने में उगाया जा सकता है। पुदीना, करी पत्ता , धनिया , मेथी , अदरक , हल्दी , करेला , लौकी , etc..
ये सब्जियां मौसम के बदलाव को आसानी से सहन कर लेती हैं और लंबे समय तक उत्पादन देती हैं। छोटे किसानों और किचन गार्डन शौकीनों के लिए ये सब्जियां एक वरदान हैं।

बारहमासी सब्जियों की लिस्ट हिन्दी में | Yearly Vegetable List in Hindi

  • पुदीना: गमले या जमीन में आसानी से उगाया जा सकता है।
  • करी पत्ता: साल भर हरा-भरा रहता है।
  • धनिया: पत्तियों और बीजों का उपयोग खाने में होता है।
  • मेथी: हरी पत्तियों और दानों का उपयोग होता है।
  • अदरक: जड़ों का उपयोग मसाले और औषधि के रूप में किया जाता है।
  • हल्दी: जड़ों का उपयोग खाने और औषधि में होता है।
  • चौलाई: पत्तियों और बीजों का उपयोग खाने में किया जाता है।
  • करेला: गर्मी और बरसात दोनों मौसम में उगाया जा सकता है।
  • लौकी: पौष्टिक और आसानी से उगने वाली सब्जी।
  • टमाटर: साल भर उगाया जा सकता है।

बारहमासी सब्जियों के फायदे | Yearly Vegetable Health Profit

  • साल भर उत्पादन।
  • कम देखभाल की जरूरत।
  • पोषण से भरपूर।
  • पैसे की बचत।

बारहमासी सब्जियों पर कुछ खास टिप्स

  • दोमट मिट्टी का उपयोग करें।
  • जैविक खाद डालें।
  • नियमित पानी दें।
  • कीटों से बचाव के लिए नीम का तेल इस्तेमाल करें।

FAQ

  1. किचन गार्डन में किस महीने में कौन सी सब्जी उगाएं?

    किचन गार्डन में सही समय पर सब्जियां उगाने से भरपूर उत्पादन मिलता है। यहां महीने के हिसाब से सब्जियों की लिस्ट दी गई है:

    जनवरी: बैंगन, मिर्च, गाजर, मूली, पालक, टमाटर, शलगम।
    फरवरी: मूली, गाजर, पालक, धनिया, टमाटर, बीन्स, लौकी।
    मार्च: लौकी, तोरई, तरबूज, ककड़ी, करेला।
    अप्रैल: लौकी, ककड़ी, करेला, तोरई, तरबूज, टिंडा।
    मई: लौकी, ककड़ी, करेला, तोरई, टिंडा।
    जून: भिंडी, लौकी, करेला, तोरई, तरबूज।
    जुलाई: भिंडी, तोरई, लौकी, तरबूज, खीरा, करेला, पालक।
    अगस्त: पालक, मूली, गाजर, मेथी, धनिया, चौलाई।
    सितंबर: आलू, टमाटर, गोभी, मटर, मूली, गाजर, धनिया।
    अक्टूबर: गोभी, मूली, गाजर, पालक, धनिया, ब्रोकली।
    नवंबर: मटर, गोभी, गाजर, धनिया, ब्रोकली, पालक।
    दिसंबर: टमाटर, बैंगन, गोभी, गाजर, पालक, मटर।

  2. किचन गार्डन में सब्जियां उगाने के लिए क्या टिप्स हैं?

    सही समय पर बुवाई करें: हर सब्जी का अपना मौसम होता है, उसी के अनुसार बुवाई करें।
    जैविक खाद का उपयोग करें: केमिकल फर्टिलाइजर की जगह जैविक खाद का इस्तेमाल करें।
    नियमित पानी दें: पौधों को समय-समय पर पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी न डालें।
    रोग और कीटों से बचाएं: नीम का तेल या जैविक कीटनाशक का उपयोग करें।
    धूप और छांव का ध्यान रखें: कुछ पौधों को ज्यादा धूप चाहिए, तो कुछ को कम।

  3. किचन गार्डन में कौन सी सब्जियां शुरुआती लोगों के लिए आसान हैं?

    शुरुआती लोगों के लिए ये सब्जियां उगाना आसान है:

    पालक: इसे उगाने में कम देखभाल की जरूरत होती है।
    मूली: यह जल्दी तैयार हो जाती है और कम देखभाल चाहती है।
    टमाटर: इसे गमले में भी उगाया जा सकता है।
    धनिया: यह बहुत जल्दी उगती है और रोजमर्रा के खाने में काम आती है।
    मिर्च: इसे छोटे गमले में भी उगाया जा सकता है।

  4. किचन गार्डन में सब्जियां उगाने के क्या फायदे हैं?

    शुद्ध और ताजा सब्जियां: घर पर उगाई गई सब्जियां केमिकल-फ्री होती हैं।
    पैसे की बचत: रोजमर्रा की सब्जियों पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकता है।
    मनोरंजन और तनाव कम करना: गार्डनिंग एक अच्छा शौक है, जो तनाव कम करता है।
    पर्यावरण को फायदा: पौधे लगाने से हवा शुद्ध होती है और पर्यावरण को फायदा मिलता है।

  5. किचन गार्डन के लिए कौन सी जगह सही है?

    बालकनी या छत: अगर आपके पास जगह कम है, तो बालकनी या छत पर गमलों में सब्जियां उगा सकते हैं।
    बैकयार्ड: अगर आपके पास जगह है, तो बैकयार्ड में सीधे जमीन पर सब्जियां उगाएं।
    खिड़की के पास: कुछ पौधों को खिड़की के पास रखा जा सकता है, जहां धूप आती हो।

  6. किचन गार्डन में कौन सी सब्जियां सबसे ज्यादा उत्पादन देती हैं?

    टमाटर: एक पौधा पूरे सीजन में कई किलो टमाटर दे सकता है।
    मिर्च: एक पौधे से कई महीनों तक मिर्च मिलती है।
    भिंडी: यह गर्मियों में अच्छा उत्पादन देती है।
    लौकी: एक पौधे से कई लौकी मिलती हैं।
    पालक: यह जल्दी तैयार होती है और बार-बार कटाई की जा सकती है।

  7. किचन गार्डन में कौन सी सब्जियां कम जगह में उगाई जा सकती हैं?

    कम जगह में ये सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं:

    मिर्च: छोटे गमले में भी उगाई जा सकती है।
    टमाटर: गमले या हैंगिंग पॉट्स में उगाए जा सकते हैं।
    पालक: इसे छोटे कंटेनर में भी उगाया जा सकता है।
    धनिया: यह बहुत कम जगह में उगाई जा सकती है।
    मूली: इसे छोटे गमले या कंटेनर में उगाया जा सकता है।

  8. किचन गार्डन में सब्जियां उगाने के लिए कौन सी मिट्टी सबसे अच्छी है?

    दोमट मिट्टी: यह सबसे अच्छी मिट्टी मानी जाती है क्योंकि इसमें पानी को रोकने और निकालने की अच्छी क्षमता होती है।

    जैविक खाद मिली मिट्टी: मिट्टी में गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट या कोको-पिट या नीम केक मिलाएं।

    रेत और कंपोस्ट का मिश्रण: रेतीली मिट्टी में कंपोस्ट मिलाकर उसे उपजाऊ बनाया जा सकता है।

  9. किचन गार्डन में सब्जियां उगाने के लिए कौन सा बीज सबसे अच्छा है?

    हाइब्रिड बीज: ये बीज अच्छी पैदावार देते हैं और रोगों के प्रति सहनशील होते हैं।
    ऑर्गेनिक बीज: ये बीज केमिकल-फ्री होते हैं और शुद्ध उत्पादन देते हैं।
    स्थानीय बीज: आपके क्षेत्र के मौसम के अनुकूल बीज चुनें।

  10. किचन गार्डन में सब्जियां उगाने के लिए कितना पानी देना चाहिए?

    गर्मियों में: रोजाना पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी न डालें।
    सर्दियों में: हफ्ते में 2-3 बार पानी देना काफी है।
    बारिश के मौसम में: पानी की जरूरत कम होती है, लेकिन जलभराव से बचाएं।

  11. किचन गार्डन में सब्जियों को कीटों से कैसे बचाएं?

    नीम का तेल: पानी में नीम का तेल मिलाकर छिड़काव करें।
    लहसुन और मिर्च का स्प्रे: लहसुन और मिर्च को पानी में उबालकर स्प्रे बनाएं।
    जैविक कीटनाशक: बाजार में उपलब्ध जैविक कीटनाशक का उपयोग करें।
    साफ-सफाई: पौधों के आसपास सफाई रखें और गंदगी न जमा होने दें।

  12. किचन गार्डन में सब्जियां उगाने के लिए कौन सा फर्टिलाइजर सबसे अच्छा है?

    गोबर की खाद: यह सबसे अच्छा और प्राकृतिक फर्टिलाइजर है।वर्मीकम्पोस्ट: यह पौधों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
    नीम केक: यह कीटों से बचाव के साथ-साथ पौधों को पोषण भी देता है।
    केले के छिलके: केले के छिलके को मिट्टी में दबाने से पोटैशियम मिलता है।

  13. किचन गार्डन में सब्जियां उगाने के लिए कितनी धूप जरूरी है?

    6-8 घंटे धूप: ज्यादातर सब्जियों को रोजाना 6-8 घंटे धूप की जरूरत होती है।

    कम धूप वाली सब्जियां: पालक, धनिया और मेथी को कम धूप की जरूरत होती है।

    ज्यादा धूप वाली सब्जियां: टमाटर, मिर्च, बैंगन और भिंडी को ज्यादा धूप चाहिए।

  14. किचन गार्डन में सब्जियां उगाने के लिए कितना समय लगता है?

    30-45 दिन: पालक, मूली, धनिया जैसी सब्जियां जल्दी तैयार हो जाती हैं।

    60-90 दिन: टमाटर, मिर्च, बैंगन जैसी सब्जियों को तैयार होने में 2-3 महीने लगते हैं।

    90-120 दिन: लौकी, तोरई, करेला जैसी सब्जियों को तैयार होने में 3-4 महीने लगते हैं।

1 thought on “कब और किस महीने में उगाएं कौन सी Vegetable? भरपूर मात्रा में होगी उत्पादन, जाने जनवरी से दिसंबर तक की पूरा लिस्ट”

Leave a comment

Exit mobile version